23 Feb 2022: मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति

23 Feb 2022

23 Feb 2022: मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति


मेष

आज 08:55am के बाद गुरु का एकादश व चन्द्रमा का अष्टम गोचर व्यवसायके लिए अनुकूल है। आज गृह निर्माण में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे ।लाल व पीला रंग है।

वृष

खष्ठम शुक्र व मंगल गृह कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व चंद्रमा जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। गुड़ व तिल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।राजनीतिज्ञों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन

08;55am के बाद चन्द्र का वृश्चिक व सूर्य का गुरु के साथ कुम्भ गोचर मंगलमय है। मैनेजमेंट व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।राजनीति में लाभ दिख रहा है।

कर्क

गृह निर्माण में नवीन कार्य के शुभारंभ के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है।08:55am के बाद जॉब में चन्द्रमा का पंचम व अष्टम गुरु गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह

जॉब में सूर्य के कुम्भ व चन्द्रमा के 08:55 am के बाद चतुर्थ गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें।पीला व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या

08;55am के बाद तृतीय चन्द्रमा व्यवसाय में सफलता से खुश करेंगे। गुरु सूर्य का खष्ठम गोचर  लाभ देगा। सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 बार पाठ करें।  हरा व नीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

तुला

पॉलिटिक्स  में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से तनाव है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।

वृश्चिक

08:55am के बाद बड़ा लाभ सकता है।जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व लाल रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ पुण्यदायी है।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

धनु

आज 08:55am के बाद चन्द्रमा का द्वादश व सूर्य का गुरु  के साथ तृतीय गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।चावल व गेंहू का दान करें।

मकर

शनि व बुध इसी राशि में रहकर राजनीति में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग व टीचिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुम्भ

शनि व बुध द्वादश तथा गुरु अभी इसी राशि में हैं। 08;55am के बाद चन्द्रमा का कर्म यानी दशम भाव में गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है।मंगल के द्रव्य गुड़ व मसूर का दान करें।भगवान विष्णु जी की पूजा करें।

मीन

व्यवसाय में सफल रहेंगे।गुरु का द्वादश व 08;55am के बाद चन्द्रमा का नवम गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज मंगल उदर विकार से कष्ट दे सकता है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। पीले फलों का दान करें।

यह भी पढ़े 

चमत्कार! मकर संक्रांति के दिन इस मंदिर में शिवलिंग का स्वयं सूर्य भगवान करते हैं अभिषेक

इस चमत्कारी मंदिर का जल पीने से है ही गंभीर रोगों से मुक्ति दिलाता है

कौन कहता है कि मरने के बाद इंसान खाली हाथ जाता है? मरने के बाद ये 4 चीजें अपने साथ रखते हैं



JOIN WHATSAPP GROUP FOR LATEST UPDATES.