6 January 2022 Ka Rashifal : मेष से मीन तक इन राशियों को आज बरतनी होगी खास सावधानी, जानिए आज का राशिफल क्या चमकेगा आपका भाग्य

Horoscope for January 6 2022

6 January 2022 Ka Rashifal : मेष से मीन तक इन राशियों को आज बरतनी होगी खास सावधानी, जानिए आज का राशिफल क्या चमकेगा आपका भाग्य


मेष राशि

आज का दिन धन के मामले में कुछ राशियों के लिए बहुत ही भाग्‍यशाली हो सकता है। मेष राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं कन्‍या राशि के लोग किसी जरूरी सामान की खरीद कर सकते हैं। देखें धन के मामले में कैसा बीतेगा आपका दिन… आज का दिन आपके लिए भाग्‍यशाली नजर आ रहा है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। आमोद-प्रमोद के साधनों में भी वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और भाग्‍य का साथ मिलेगा।

वृषभ राशि

राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। नए अनुबंध प्राप्त होंगे। करियर के मामले में आज कोई अच्‍छी खबर सुनने को मिल सकती है।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए खास है और शिक्षा प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने की आशंका है। इस वजह से धन की हानि हो सकती है। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति लाभ देगी और आपको लाभ होगा। किसी रोग या बीमारी की वजह से परेशान हो सकते हैं।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए लाभ देने वाला है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रुपये-पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। चली आ रही समस्या का समाधान होगा और आज आपको भाग्‍य का भी साथ प्राप्‍त होगा।

कन्या राशि

आज का दिन सुखद है और जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सोची हुई योजनाओं की पूर्ति होने से मन प्रसन्‍न होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद होगी। किसी जरूरी सामान की खरीद कर सकते हैं।

तुला राशि

आज का दिन आपको लाभ देने वाला है और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नेत्र विकार या किसी अन्य व्याधि से ग्रसित हो सकते हैं। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। प्रियजन से भेंट संभव है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम है। किए गए परिश्रम सार्थक होंगे। आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। लाभ वाला दिन है।

धनु राशि

आज का दिन लाभ देने वाला है। पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। राजनीतिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ हो सकता है। संबंधों में निकटता आएगी। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर मन न हो तो यात्रा टाल भी सकते हैं।

मकर राशि

आज का दिन लाभ देने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीविका के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। झगड़ा-विवाद से बचें। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि

आज मकान और संपत्ति व वाहन की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

मीन राशि

रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। आज आपको उपहार और सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों का सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रियजन से भेंट संभव है।

यह भी पढ़े 

क्या कलियुग में भगवान दर्शन देते हैं? यदि हाँ तो कैसे शास्त्र में ईश्वर के सच्चे दर्शन का मार्ग बताते हैं

आज भी यहाँ है भगवान कृष्ण का गोकुल वाला घर, देखिए भगवान कृष्ण जिस घर में रहते थे वह अब कैसा दिखता है

इस मंदिर की मूर्ति से दुर्गा निकलती हैं, कई लोगों ने उन्हें मैदान में घूमते हुए देखा है।



JOIN WHATSAPP GROUP FOR LATEST UPDATES.