1 मार्च महाशिवरात्रि के दिन इन 4 राशि वालों का चमकेगा भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

1 march horoscope

1 मार्च  महाशिवरात्रि के दिन इन 4 राशि वालों का चमकेगा भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल


मेष राशि

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ सन्तोषजनक रहेगा। मन परेशान रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

वृष राशि

परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्ति‍ हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मन में नकारात्‍मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। माता का सहयोग म‍िलेगा।

मिथुन राशि

मन अशान्त रहेगा। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रह सकता है। सेहत का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की स्‍थ‍ित‍ि रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें।

कर्क राशि

पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। मेहनत अधिक रहेगी। परिवार के स्‍वास्‍थ्‍य का भी ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। पिता का साथ मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। तरक्‍की के अवसर म‍िलेंगे।

तुला राशि

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। म‍ित्रों से भेंट होंगी। संतान को लेकर कुछ च‍िंता बढ़ सकती हैं।

वृश्चिक राशि

कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। पिता का साथ मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में विस्‍तार होगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी।

धनु राशि

बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। वाणी में मधुरता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। नौकरी में कार्य में बढ़ोतरी हो सकती है। मेहनत अधिक रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। खर्च अधिक रहेंगे।

मकर राशि

मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।  कारोबार की विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे।

कुंभ राशि

माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च बढ़ेंगे। आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा।

मीन राशि

मन प्रसन्न रहेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे, परन्तु उच्चशिक्षा के लिए किसी दूरस्थ स्थान पर जा सकते हैं।

यह भी पढ़े 

चमत्कार! मकर संक्रांति के दिन इस मंदिर में शिवलिंग का स्वयं सूर्य भगवान करते हैं अभिषेक

इस चमत्कारी मंदिर का जल पीने से है ही गंभीर रोगों से मुक्ति दिलाता है

कौन कहता है कि मरने के बाद इंसान खाली हाथ जाता है? मरने के बाद ये 4 चीजें अपने साथ रखते हैं



JOIN WHATSAPP GROUP FOR LATEST UPDATES.