दुनिया में घूमने के लिए 5 खतरनाक जगह

5 dangerous places

दुनिया में घूमने के लिए 5 खतरनाक जगह


आप सब तो जानते ही हैं कि पृथ्वी कितना बड़ा है, और इस पृथ्वी पर अलग-अलग देश बसे हुए हैं ,और हर देश में विचित्र विचित्र प्रकार के घूमने के स्थल भी मौजूद हैं। यह दुनिया बहुत ही सुंदर है और यहां एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल, अजूबे ,पहाड़, नदियां, प्राकृतिक सुंदरता और समुद्र तट ,इत्यादि मौजूद है। जिन्हें देखकर सभी लोगों का मन प्रसन्न हो जाता है। दुनिया में ऐसी बहुत सारी घूमने के जगह है जहां पर लोग घूमने जाते हैं और उस जगह की मनमोहक सुंदरता का आनंद उठाते हैं।

लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी जगहें हैं, जिन्हें आप टूरिस्ट प्लेस मान सकते हैं, लेकिन यह जगह लोगों के लिए बेहद खतरनाक भी साबित हो सकती है। आज के समय में बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें ऐसी खतरनाक जगहों पर घूमने में मजा आता है और कुछ लोग नए तरह के एडवेंचर करना पसंद करते हैं, जिसके चलते वे नई खतरनाक जगहों को एक्सप्लोर करते हैं। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर पर्यटन स्थलों के बारे में तो आप सभी जानते होंगे लेकिन कुछ खतरनाक जगहों के बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे।

इसीलिए आज हम आपको अपने एक आर्टिकल के अंतर्गत 5 खतरनाक घूमने के जगहों के बारे में बताएंगे ,यदि आपको ऐसे खतरनाक जगहे पसंद है तो आप हमारे इस आर्टिकल में अंत तक बने रहे ,तो चलिए शुरू करते हैं

1. डानाकिल डिप्रेशन :-

डानाकिल डिप्रेशन दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक है। डानाकिल डिप्रेशन उत्तरी अफ्रीका में इथियोपिया नाम के देश में मौजूद है। इथियोपिया के अफ़ार क्षेत्र में पड़ने वाली यह जगह दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक मानी जाती है। इस पूरे क्षेत्र में कई ज्वालामुखी पाए जाते हैं, जिसके कारण इस जगह के एक बड़े क्षेत्र में पिघला हुआ लावा फैला हुआ है। इतना ही नहीं यहां पर झरनों के फटने से कई बार आग की बारिश भी होती है। और यहां आपको जगह-जगह गड्ढों में पिघला हुआ लावा भी देखने को मिलेगा। यह जगह सामान्य जगह से बिल्कुल अलग है जहां आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी दूसरे ग्रह पर आ गए हैं।

2. माउंट वाशिंगटन :-

माउंट वाशिंगटन भी दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक है। फिर भी, कई लोग इस जगह पर घूमने आते हैं। माउंट वाशिंगटन दुनिया की सबसे खतरनाक चोटियों में से एक है, जो मानव शरीर के तापमान को काफी कम करती है। करीब 1917 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट वाशिंगटन में 327 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती हैं। इतना ही नहीं यहां का तापमान माइनस 40 डिग्री से भी कम हो सकता है क्योंकि इस जगह पर लगातार बर्फबारी हो रही है। इसी वजह से यहां बहुत कम लोग घूमने आते हैं।

3. मदीदी राष्ट्रीय उद्यान :-

मदीदी राष्ट्रीय उद्यान बोलीविया में स्थित है। यह पार्क देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है, लेकिन असल में यह जगह बहुत ही खतरनाक है क्योंकि यहां दुनिया के सबसे जहरीले जीव पाए जाते हैं। इतना ही नहीं इस जगह पर पाया जाने वाला हर पेड़-पौधा बेहद खतरनाक होता है। इस स्थान पर पाए जाने वाले पौधे के संपर्क में आने से गंभीर खुजली, दाने और चक्कर आ सकते हैं।

4. नैट्रोल झील :-

नैट्रोल झील को दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक माना जाता है। यह झील तंजानिया में स्थित है। कहा जाता है कि इस झील की सतह पर नमकीन नमक की परत पाई जाती है, जो बेहद खतरनाक है। इस नमक के संपर्क में आते ही जीव की मृत्यु हो जाती है, इसलिए यहां आने वाले लोगों के लिए इस झील में तैरना सख्त मना है। यह जगह लोगों के लिए काफी खतरनाक है, फिर भी लोग यहां घूमने आते हैं।

5. डेथ वैली :-

डेथ वैली दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक है। डेथ वैली पूर्वी कैलिफोर्निया में स्थित एक रेगिस्तान है। इस स्थान को पृथ्वी का सबसे गर्म स्थान माना जाता है। यह जगह इतनी गर्म है कि वैज्ञानिकों के अनुसार डेथ वैली की तपती धूप और गर्मी के बीच शायद ही कोई व्यक्ति बिना पानी पिए 14 घंटे से ज्यादा जीवित रह सके। इसका अंदाजा आपने इसी से लगाया होगा। ये आप लोगों के लिए कितना खतरनाक है ये तो पता ही होगा.

यह भी पढ़े 

भारत में 10 भूतिया सड़कें जहां भूत घूमते हैं !!

समुद्र के 4 सबसे खतरनाक हिस्से जो आपकी जान भी ले सकते हैं

ये है दुनिया की आखिरी सड़क जिसका आगे कोई रास्ता नहीं, देखिए दुनिया का अंत



JOIN WHATSAPP GROUP FOR LATEST UPDATES.