22 March 2022: उड़द व तिल का दान करें कन्या राशि वाले, देखें मंगलवार का अपना राशिफल

Horoscope 22 March

22 March 2022: उड़द व तिल का दान करें कन्या राशि वाले, देखें मंगलवार का अपना राशिफल


मेष राशिफल

 गुरु का एकादश व चन्द्रमा का अष्टम गोचर व्यवसायके लिए अनुकूल है। आज गृह निर्माण में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।

वृष राशिफल

मकर का शुक्र व मंगल गृह कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व चंद्रमा जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। गुड़ व तिल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन राशिफल

चन्द्र का वृश्चिक व बुध का गुरु के साथ कुम्भ गोचर मंगलमय है। मैनेजमेंट व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।राजनीति में लाभ दिख रहा है।

कर्क राशिफल

 गृह निर्माण में नवीन कार्य के शुभारंभ के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है।02:35pm के बाद जॉब में चन्द्रमा का पँचम व अष्टम गुरु गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह राशिफल

जॉब में सूर्य के मीन व चन्द्रमा के बाद चतुर्थ गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। माता व बड़े भाई का आशीर्वाद लें।पीला व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या राशिफल

तृतीय चन्द्रमा व्यवसाय में सफलता से खुश करेंगे। गुरु बुध का खष्ठम गोचर  लाभ देगा। सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 बार पाठ करें।  हरा व नीला रंग शुभ है।उड़द व तिल का दान करें।

तुला राशिफल

जांब  में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उच्चाधिकारियों से तनाव है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।गेंहू व गुड़ का दान करें।

वृश्चिक राशिफल

बड़ा लाभ सकता है।जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ पुण्यदायी है।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

धनु राशिफल

चन्द्रमा का द्वादश व बुध का गुरु  के साथ तृतीय गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।मसूर व तिल का दान करें।

मकर राशिफल

शनि व शुक्र इसी राशि में रहकर राजनीति में उन्नति देंगे। शुक्र व गुरु बैंकिंग व टीचिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुंभ राशिफल

शनि व शुक्र द्वादश तथा गुरु बुध के साथ अभी इसी राशि में हैं। 02;35pm के बाद चन्द्रमा का कर्म यानी दशम भाव में गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। सूर्य के द्रव्य गुड़ व मसूर का दान करें।भगवान विष्णु जी की पूजा करें।

मीन राशिफल

पॉलिटिक्स में सफल रहेंगे।गुरु का द्वादश व 02;35pm के बाद चन्द्रमा का नवम गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज सूर्य नेत्र विकार से कष्ट दे सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है। गेंहू व गुड़ का दान करें।

यह भी पढ़े 

मृत्यु के बाद शव को अकेला क्यों नहीं छोड़ा जाता है?

रावण के कटे हुए जटायु के पंख भारत में इस जगह पर जमीन पर गिरे थे, आज यह एक ऐसी जगह बन गई है जहां लोगों की भीड़ उमड़ती है।

जीवन भर स्त्रियों से दूर रहने वाले हनुमानजी इस मंदिर में नारी रूप में विराजमान हैं, इस मंदिर में, हनुमानजी आगंतुक के जीवन के सभी दुखों को दूर करते हैं



JOIN WHATSAPP GROUP FOR LATEST UPDATES.