आर्थिक राशिफल 5 मार्च 2022 : इस राशिवालों को बड़ी मात्रा में धन लाभ के योग, खर्चे को लेकर रहें सावधान

Horoscope March 5 2022

आर्थिक राशिफल 5 मार्च 2022 : इस राशिवालों को बड़ी मात्रा में धन लाभ के योग, खर्चे को लेकर रहें सावधान


मेष

मेष राशि के लोगों का आज का दिन अच्छा रहने वाला ह। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है अधिक मात्रा में धन मिलने से आप संतुष्ट महसूस करेंगे। शाम के वक्त आप परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति उदार रवैया अपनाएंगे। रात के समय आपको दोस्तों या परिवार के सदस्यों पर धन भी खर्च करना पड़ सकता है।

वृषभ

वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से खराब रह सकता है। हो सके तो आज बाहर के खाना न खाएं। मकर राशि वाला कोई व्यक्ति आपके सामने प्रस्ताव पेश करेगा, लेकिन उसके बहकावे में न आए।शाम से लेकर रात तक किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन

मिथुन राशि के लोग आज के दिन कुछ महत्वपूर्ण परियोजना आरंभ करने वाले हैं। जिसके सफलतापूर्वक पूरा होने में एक साल लग सकता है। आज आपको आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। आपको सलाह है कि आज सेहत और वित्तीय मामलों को लेकर अनदेखी न करें। फिलहाल जमीन जायदाद के लिए निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका भाग्य आज आपके लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जीवन के क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव की मंजूरी मिलने और आर्थिक भुगतान मिलने के बाद आज व्यवसायिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे। अतीत में जिन अवसरों की आप तलाश कर रहे थे आज वह आपको मिलेंगे।

सिंह

सिंह राशिवालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपके नीजि संबंध अच्छे रहेंगे आपको अपने पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। अपने पार्टनर के साथ मिलकर आप अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे। रात में आपको कोई तोहफा या सरप्राईज मिल सकता है।

कन्या

कन्या राशि के लोगों के लिए आज बेहतर रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आज भाग्य आपका साथ देगा। सहकर्मियों के सहयोग से आज आप एक परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी महान व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद का समाधान हो जाएगा। आपको सलाह है कि आज परिस्थितियों का आकलन करें और फिर दिल और दिमाग की बात सुनकर फैसला लें।

तुला

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलेजुले परिणामों वाला रहेगा। आज आपको त्रिकोणीय व्यापारिक साझेदारी से लाभ होगा। लेकिन, त्रिकोणीय रिश्ते आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। शाम का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रह सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप जो भी कार्य साहस के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। हालांकि, आज आपको कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। इनका सामना आप साहस के साथ करेंगे और विजेता बनकर उभरेंगे।

धनु

धनु राशि के लोगों को आज वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है साथ ही अपनी सेहत का ख्याल भी रखें। दूसरे लोगों के कार्यों के लिए ज्यादा वक्त और ऊर्जा बर्बाद न करें। ऐसे लोग एक के बाद एक दूसरी फरमाईशें पेश करेंगे। आज समाज में आपका महत्व बढ़ेगा जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर

मकर राशि के लिए दिन सामान्य नजर नहीं आ रहा है। इस राशि के लोक परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण मुहाने पर खड़ें हैं। किसी कठिन दौर से आपको गुजरना पड़ सकता है। लेकिन याद रखें जब अंधेरा गहराता है तब सवेरा करीब होता है। आप आज सच्चाई का सामना करेंगे और आपके सामने भावनात्मक समस्याएं भी आएंगी।

कुंभ

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी बदलाव लेकर आने वाला है। नौकरी वर्ग के लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना है। आज निजी संबंधों पर भावनाएं हावी होंगी। आपको सलाह है कि अपने अतीत को भूलकर वर्तमान में कदम आगे बढ़ाएं।

मीन

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य दिखाई नहीं दे रहा है। आपने जो उम्मीद लगाई हुई हैं उनको पूरा करने में आज आपके हाथ मायूसी लगेगी। निजी संबंधों के कुछ मामलों में विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। एक बात का ध्यान रखें की जब भी आपको जीवन में परिवारिक सदस्यों की आवश्यकता पड़ेगी तब उनसे आपको सहयोग प्राप्त नहीं होगा।

यह भी पढ़े 

चमत्कार! मकर संक्रांति के दिन इस मंदिर में शिवलिंग का स्वयं सूर्य भगवान करते हैं अभिषेक

इस चमत्कारी मंदिर का जल पीने से है ही गंभीर रोगों से मुक्ति दिलाता है

कौन कहता है कि मरने के बाद इंसान खाली हाथ जाता है? मरने के बाद ये 4 चीजें अपने साथ रखते हैं



JOIN WHATSAPP GROUP FOR LATEST UPDATES.